Badaun News: जाति पूछकर देते थे छुट्टी, विरोध पर कर दी छेड़छाड़, अब थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसवाले नपे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Badaun News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के उझानी थाने में महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसवालों को निलंबित किया है। बता दें कि इसी थाने में दो साल पहले छुट्टी ने देने पर एक सिपाही ने पहले थाना प्रभारी और फिर खुद को गोली मार ली थी। वर्तमान में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी ने बताया कि एक महिला सिपाही ने साथी सिपाही गुलाब सिंह (लिपिक) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसपी सिटी की निगरानी में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
इसके अलावा एसएसपी ने आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 सितंबर की है। थाने में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ हुई। महिला सिपाही की जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसएसपी कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
साथ ही एसएसपी ने बताया कि निलंबित हुए तीनों पुलिस अधिकारी एक ही जाति के हैं। जांच में सामने आया है कि अपने अधीनस्थों को छुट्टी देने में पक्षपात करते थे। वहीं महिला सिपाही ने भी अपनी तहरीर में लिखा है कि उझानी थाना प्रभारी केवल अपनी जाति के कर्मचारियों का पक्ष लेते हैं। उन्हें बिना किसी रोकटोक के छुट्टियां देते हैं। वहीं दूसरी जाति के पुलिस कर्मचारियों को परेशान करते हैं।
महिला सिपाही का आरोप है कि जब उसने इस मुद्दे को उठाया तो सिपाही गुलाब सिंह ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। 19 सितंबर को उसने अश्लील टिप्पणी की और उसे थप्पड़ मारा। महिला सिपाही ने जब इसकी शिकायत थाना प्रभारी और एसएसआई से की तो उन्होंने अनदेखा कर दिया। वहीं एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: