---विज्ञापन---

YEIDA: नोएडा में निकली ‘276’ प्लॉट्स की स्कीम, कैसे करना है आवेदन? यहां देखें पूरी जानकारी

नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। इस क्षेत्र के आसपास कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे इस क्षेत्र में लोगों को बसाया जा सके। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने एक स्कीम निकाली है, जिसमें प्लॉट दिए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने प्लॉट्स की एक स्कीम निकाली है। इस स्कीम के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यीडा ने कुल 276 प्लॉट लॉन्च किए हैं। यह सभी प्लॉट नोएडा के सेक्टर-18 (पॉकेट 9बी) में दिए जाएंगे। इसमें खास बात ये है कि प्राधिकरण ने किसानों के लिए 17.5 फीसदी प्लॉट रिजर्व किए हैं। यानी जिन किसानों से उनकी खेती की जमीन खरीदी गई है, उनको अब एयरपोर्ट के पास भी जमीन दी जाएगी। अगर आवेदन करना चाहते हैं, तो उसका पूरा प्रोसेस यहां देख सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

---विज्ञापन---

1- जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, वह यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर जा सकते हैं। यहां पर 600 रुपये का भुगतान गेटवे/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास लॉन्च हुई नई प्लॉट स्कीम, किसानों को स्पेशल ऑफर, जानें YEIDA का प्लान क्या

---विज्ञापन---

2- एप्लीकेशन पर आपके साइन होने चाहिए, साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी होने चाहिए, जिन्हें अटैच करना होगा। इस योजना के खुलने और बंद होने की तारीख के बीच के समय में वर्किंग डे में नेट बैंकिंग के जरिए www.yamunaexpresswayauthority.com पर पेमेंट कर सकते हैं।

3- अगर आपका आवेदन किसी भी तरह से अधूरा है रह गया है, जिसमें कोई कॉलम खाली रह गया या फोटो सही स्थान पर नहीं चिपकाया गया है, अधूरा, गलत पता लिखा है, घोषणा पत्र पर साइन या अंगूठे का निशान नहीं है, रजिस्ट्रेशन में गलत जानकारी दर्ज की गई है, ऐसे में इस तरह के आवेदन को कैंसिल माना जाएगा।

---विज्ञापन---

4- ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में फाइनेंसिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। फाइनेंसर बैंक की भी कुछ शर्तें और नियम रखे गए हैं। YEIDA के भुगतान गेटवे/कलेक्शन अकाउंट रखने वाले बैंक भी 90 फीसदी EMD का फाइनेंसिंग कर सकते हैं।

5- यह अमाउंट स्कीम की आखिरी तारीख को या उससे पहले खाते में जमा किया जाना चाहिए। अगर रजिस्ट्रेशन अमाउंट किसी बैंक द्वारा दिया जाता है, तो असफल आवेदकों के अमाउंट की वापसी केवल बैंक को ही भेजी जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: YEIDA ने किसानों को दी डबल खुशखबरी, नोएडा यरपोर्ट के पास दिया जाएगा प्लॉट, देखें पूरी डिटेल

First published on: Apr 27, 2025 08:50 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola