News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SDM entered the shop then slapped the businessman on his face: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर बदायूं में एसडीएम बिजनसमैन के मुंह पर दुकान में घुसते ही चाटे-चाटे बजा देता है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसडीएस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। साथ ही पीड़ित व्यक्ति ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एसडीएम को कथित तौर बिजनेसमैन को बुरी तरह पीटने के लिए चलते पद से हटा दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एसडीएस व्यापारी की पिटाई करते हुए दिखाई देता है। जिले के डीएम मनोज कुमार ने एसडीएस की इस हरकत के चलते उसे पोस्ट से हटाकर कलेक्टोरेट मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एसडीएम ने सीमेंट कारोबारी को पीटा , मुहं पर मारे चाटे-चाटे; पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की#UttarPradesh #Badaun #SDMViralVideo #Businessman pic.twitter.com/zSXDGMWwJU
— Khursheed (@khursheed_09) September 23, 2023
डीएम ने बताया कि राय के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं और रिपोर्ट जल्द ही सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है कि मोहित यादव बदायूं के बिल्सी कस्बे में सीमेंट का बिजनेस चलाते हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम उनकी दुकान के अंदर आए और जिले में हुई अवैध माइनिंग के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन के बारे में अपनी संलिप्तता से मना किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में है जो उनकी दुकान में लगा था। इसके अलावा बिजनेसमैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस घटना का वीडियो भेजकर एसडीएम के खिलाफ सख्स कार्रवाई करने की मांग की है।
एसडीएम ने इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि सीमेंट का कारोबार करने वाला बिजनेसमैन अवैध खनन के मामले में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि बिजनैसमेन ने नायब और तहसीलदार से बदतमीजी की थी, इस शिकायत के मामले मैं मुझे वहां भेजा गया था। एसडीएम ने आगे बताया कि जब उससे कागज दिखाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। साथ ही एसडीएम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को तोड़-मोड़कर पेश किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।