Video: कैसे हुई माफिया अतीक और उसके भाई की हत्या, चंद सेकंडों में यहां देखिए
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या के पूरा मंजर कैमरों में कैद हो गया। हत्यारोपी भी मीडिया कर्मी बनकर पहुंचे थे। वारदात से पहले सवाल पूछे और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1647295105576095747
मीडिया एजेंसियों की ओर से जारी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महज चंद सेकंडों में ही हमलावरों ने अतीक और उसके भाई अशरफ को मौत की नींद सुला दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिसवाले अतीक और अशरफ को जीप से उतार रहे हैं। अस्पताल लेकर जा रहे हैं और इसी बीच खूनी खेल हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: