Jaipur News: सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में की इतनी वृद्धि
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रूपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 1 लाख रूपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रूपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रूपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है।
अधिकारी स्तर पहले अब
पुलिस महानिदेशक 1 लाख 5 लाख
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 50 हजार 1 लाख
पुलिस रेंज महानिरीक्षक 10 हजार 50 हजार
जिला पुलिस अधीक्षक 5 हजार 25 हजार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: