बाजार का नया आलू सेहत के लिए खतरनाक क्यों? पुराने की पहचान क्या

Uttar Pradesh News: आलू खाने के शौकीन लोगों को हर साल नए आलू के आने का इंतजार रहता है। यूपी के बाजारों में नए आलू ने दस्तक दे दी है। मगर नया आलू खरीदने से पहले असली और नकली आलू की पहचान जरूर कर लें।

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: बदलते मौसम के साथ खाने पीने की चीजों का भी सीजन बदल जाता है। सीजनल फल और सब्जियों का लोगों को इंतजार रहता है। सर्दियों की शुरुआत में ही नया आलू भी बाजारों में दिखने लगता है। लेकिन इस बार दिसंबर के महीने में इसकी आमद देखने को मिली है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा के बाजार में नया आलू आया है। जिसकी कीमत अभी पुराने आलू के बराबर 40 रुपये किलो ही है। लेकिन इन आलुओं को खरीदने से पहले एक बार ये जरूर देख लें कि आप सही में नया आलू खरीद रहे हैं या उसकी शक्ल में केमिकल वाला आलू खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

कब आता है नया आलू?

इस बार की बारिश का असर आलू की फसल पर भी पड़ा है। बारिश के चलते आलू बाजारों में एक महीना देर से आया है, जो अभी भी बहुत कम मात्रा में है। बारिश की वजह से आलू की खेती देर से शुरू की गई थी। जिसकी वजह से इनको बाजारों में पहुंचने में भी समय लगा। आम तौर पर पुराने आलू और नए आलू के दाम अलग अलग होते हैं लेकिन अभी तक दोनों का दाम 40 रुपये किलो ही है। अगर आप भी कम कीमत देखकर नया आलू खरीद रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है।

विज्ञापन

सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

आमतौर पर देखा जाता है कि जैसे ही नया आलू बाजार में आता है तो उसकी मांग और ज्यादा बढ़ जाती है। इस बार इसके बिल्कुल उलट हो रहा है। आलू बाजार में आ गया है लेकिन लोग उसको खरीद नहीं रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि पिछले दिनों पुराने आलुओं पर अमोनिया और दूसरे केमिकल को लगाने की खबरें सामने आई थीं। जिसमें कहा गया कि इन पुराने आलू को नए की तरह बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

इन केमिकल से आलू के छिलके छूट जाते हैं जिससे यह नए आलू की तरह दिखने लगता है। इस तरह की खबरों के सामने आने के बाद से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। जो लोग बिना देखे नया आलू खरीद रहे हैं उनको भी सावधान होने की जरूरत है। कहा जा रहा है कि जल्द ही अच्छी नस्ल का आलू मार्केट में आ जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ