झांसी में NIA की रेड, महिलाएं बनी ढाल, मदरसा संचालक को उठा ले गए अफसर

UP NIA Raid News: यूपी के झांसी में पिछले 19 घंटों से अफसर एक मदरसा संचालक का घर खंगाल रहे हैं। हालांकि अब छापेमारी खत्म हो गई है। फिलहाल एनआईए के अफसरों ने पूछताछ के लिए मदरसा संचालक को हिरासत में लिया है।

Jhansi NIA Raid

Jhansi NIA Raid

विज्ञापन

Jhansi NIA Raid: उत्तरप्रदेश के झांसी में एनआईए की छापेमारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। एनआईए की टीम शहर कोतवाली स्थित मुकरयाना मोहल्ले में स्थित एक घर में छापा मारने पहुंची। इस दौरान टीम ने मदरसा संचालक मुफ्ती खालिद के यहां पर भी छापेमारी की। फिलहाल एजेंसी ने यह नहीं बताया है कि यह छापेमारी क्यों की जा रही है।

एनआईए से जुड़े सूत्रों की मानें तो विदेशी फंडिंग के जरिए टेररिज्म को बढ़ावा देने के आरोप मदरसा संचालक पर है। इसके अलावा मदरसा संचालक विदेशी फंडिंग के जरिए विदेशी बच्चों को ऑनलाइन तालीम देते थे। जैसे ही अफसर मौलाना को हिरासत में लेकर ले जाने लगे अचानक से कुछ लोग आए और उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस भारी सुरक्षा के बीच खालिद नदवी को थाने लेकर आई।

विज्ञापन

महिलाओं ने रोका रास्ता

बता दें कि झांसी में एनआईए और एटीएस की छापेमार कार्यवाही लगभग सुबह 3 बजे से चल रही थी। इस दौरान मुफ्ती खालिद नदवी अंसारी के घर को खंगाला गया। जहां मुफ्ती खालिद नदवी अंसारी को ऑन लाइन पढ़ाने के मामले को लेकर और विदेशी फंडिंग को लेकर हिरासत में लिया जा रहा था तभी एक ही समुदाय की महिलाओं ने टीम का विरोध कर रास्ता रोक लिया और मुफ्ती को छुड़ाकर ले गई। इसके बाद झांसी पुलिस के अफसर नदवी को समुदाय विशेष से छुड़ाकर थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद एनआईए की टीम थाने में पहुंची और नदवी को हिरासत में ले लिया।

जांच में कई एजेंसियां शामिल

बता दें कि खालिद नदवी शहर काजी के भतीजे हैं और एक मदरसा में पढ़ाते भी हैं। उनके घर के दरवाजे पर कक्षाओं के संचालन को लेकर पोस्टर भी लगे हैं। जांच के दौरान एनआईए के अफसर करीब 10 घंटे तक दस्तावेज खंगालते रहे और पूरी जानकारी जुटाई। बता दें कि इस कार्रवाई में कई जांच एजेंसियां शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ