Uttarakhand Rain Update: चमोली में भारी बारिश से बहा हाईवे, कर्णप्रयाग-नैनीताल का संपर्क टूटा

Uttarakhand Rain, Uttarakhand Rain Update, Chamoli News, Heavy Rain in Uttarakhand, Uttarakhand News
विज्ञापन

Uttarakhand Rain Update: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के चमोली जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बाद कालीमाटी के पास गैरसैंण-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग-109 का एक हिस्सा टूट कर बह गया है।

नदी में बह गई सड़क

चमोली पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद गैरसैंण से कर्णप्रयाग और नैनीताल जाने वाले लोग सड़क के दोनों ओर फंसे गए। एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार रात कालीमाटी के पास सड़क करीब 15 मीटर तक बह गयी। इसके बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन

कुल्ली में आधी रात को भारी बारिश

लगातार बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बता दें कि बीती रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी भारी बारिश की खबर है। सैंज घाटी के रैला पाशी में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई है। एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

उत्तर भारत के कई राज्य बारिश से बेहाल

कुल्लू के एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि कल रात 2.30 बजे अचानक आई बाढ़ के कारण सैंज बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि देश के उत्तरी राज्य भारी बारिश से बेहाल हैं। इस महीने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश हुई है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ