News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chardham Yatra: गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रा पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि ‘भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है।’ इसके अलावा ‘पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।’
विनय शंकर पांडे ने यात्रा को लेकर न्यूज एजेंसी ANI से बात की। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के लिए यात्रा पर रोक के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी कुछ निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही तीर्थयात्रियों को रोका जाएगा। यह यात्रा तब तक स्थगित रहेगी, जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता।
Uttarakhand | Garhwal Division Commissioner Vinay Shankar Pandey told ANI, “Char Dham Yatra has been suspended for the next 24 hours in view of the heavy rain alert. Instructions have been given to the police and administration officials to stop the pilgrims in Haridwar,… pic.twitter.com/nQ4pvNaPti
— ANI (@ANI) June 29, 2025
निलंबन का यह फैसला उत्तरकाशी जिले में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फटने के बाद लिया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में निर्माणाधीन होटल स्थल पर रह रहे आठ-नौ मजदूर लापता हो गए। जानकारी के मुताबिक, कुल यहां पर 19 श्रमिक रह रहे थे। अब तक 10 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 9 श्रमिक अभी भी लापता हैं।
इस ऑपरेशन में SDRF, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोट व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें राहत और खोज का काम साथ मिलकर कर रही हैं। जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने रास्तों पर नियंत्रण और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
जनपद उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भूस्खलन की दुःखद घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
इस मामले में निरंतर संबंधित अधिकारियों के…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 29, 2025
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ‘उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में भूस्खलन की दुखद घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना मिली है। टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और गहन राहत एवं बचाव के काम में लगी हैं। मैं इस मामले को लेकर लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं।’
ये भी पढ़ें: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।