Joshimath Sinking: सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- HC जाएं

Joshimath Sinking

Joshimath Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath Sinking) में आई आपदा को लेकर सुप्रीम कोर्ट झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जोशीमठ धंसाव को राष्ट्रीय आपदा (National Disaster) घोषित करने की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। हालांकि शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) जाने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CJI की इस पीठ ने की टिप्पणी

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जोशीमठ में संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने याचिकाकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से अपनी याचिका के साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1614912570976272385

विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने दिए ये तर्क

बता दें कि जोशीमठ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे तीर्थ स्थलों और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग के लिए मशहूर औली में जमीन धंसने के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण के कारण धंसाव यहां हुआ है। प्रभावित लोगों को तत्काल वित्तीय सहायता व मुआवजे की भी मांग की है।

विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- इस कीमत पर विकास नहीं चाहिए

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की याचिका में कहा गया है कि मानव जीवन और उनके पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) की कीमत पर किसी भी विकास की आवश्यकता नहीं है। अगर ऐसा कुछ भी होता है, तो यह राज्य और केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि इसे तुरंत युद्ध स्तर पर रोका जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ