Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप, एक दिन पहले ही कांपी थी लद्दाख की धरती
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह (तड़के) भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 नापी गई है। इससे पहले बुधवार को लद्दाख में भी 3.5 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था। हालांकि इससे कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।
जानकारी के मुताबिक नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप गुरुवार को सुबह 5:40 बजे आया। इसका केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। सरकारी एजेंसियों के अनुसार भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1643774348925468673
जानकारी के मुताहिक इससे पहले 1 अप्रैल को अंडमान-निकोबार में भी धरती कांपी थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के काफी बड़े हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 नापी गई थी। यहां 1 अप्रैल की रात 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया था।
बता दें कि लद्दाख में भी बुधवार शाम को भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। भूकंप के झटके शाम 6:54 बजे महसूस हुए। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। यहां किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों को अलर्ट किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: