मक्खियों को खाने पर क्यों नहीं बैठने देना चाहिए? आंखें खोल देगा ये वीडियो

Fly Viral Video: अक्सर खाने की प्लेट या खाने पर मक्खियां बैठ जाती हैं, अधिकतर लोग मक्खियों को उड़ाकर खाना खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

Fly

Fly Viral Video: मक्खियों को बीमारी का घर कहा जाता है। खासकर गर्मियों और बारिश के मौसम में तो ये मक्खियां खूब परेशान करती हैं। सड़ी-गली गंदी चीजों पर बैठने के बाद ये शरीर और खाने-पीने की चीजों पर भी बैठती हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी रहता है। खाने पर मक्खियों के बैठने के बाद हम उन्हें उड़ा देते हैं और फिर खा लेते हैं लेकिन इतनी देर में मक्खियां अपना काम कर देती हैं।

विज्ञापन

इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मक्खी खाने की प्लेट में बैठती दिखाई दे रही है। चंद सेकंड में ही मक्खी खाने की प्लेट में गंदगी कर उड़ गई। मक्खी की ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेट में खाना रखा हुआ है, जिस पर एक मक्खी आकर बैठ गई। थोड़ी दूर घूमने के बाद वह एक जगह रुकती है और पॉटी कर देती है। अक्सर लोग ऐसी छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं ,लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Culture Collecter (@culturecollecter)

विज्ञापन

इस वीडियो Culture Collecte नाम के अकाउंस से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 6 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वहीं हजारों से अधिक लोगों लाइक किया है। वीडियो को देखकर लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि जब भी किसी चीज को खाएं तो अपनी आंखो को खुला रखें।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मक्खी की गंदगी को खाने से ही बीमारियां होती हैं। एक ने लिखा कि जरा सोचिए आपके बच्चे इस गंदगी को खा लेते तो क्या होता। एक ने लिखा कि मैं जानती हूं कि मक्खी जब भी खाने पर बैठती है तो गंदगी जरूर करती है। एक अन्य ने लिखा कि मेरे पूरे जीवन में पहली बार मक्खी को ऐसी हरकत देख रहा हूं। एक ने लिखा कि अब मैं जल्दबाजी में मक्खियों को भगाकर खाना कभी नहीं खाऊंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ