चूहे को सबक सिखाने के लिए लड़कों ने लगाया '100 प्रतिशत' दिमाग, वीडियो देख आप कहेंगे - वाह क्या आइडिया है

Funny Rat Viral Video: चूहों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके आजमाते हैं। एक लड़के ने ऐसा एक नुस्खा इस्तेमाल किया है जिसको देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। 

Funny Rat Viral Video
विज्ञापन

Funny Rat Viral Video: चूहे घर के बिन बुलाए मेहमान होते हैं। चूहों का घर पर आना किसी को पसंद नहीं होता है क्योंकि वह घर की चीजों को बर्बाद कर देते हैं। चुहों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने चूहों से बचने के लिए ऐसा दिमाग लगाया, जिसे देख लोग हैरान रह गए।

चूहे को सबक सिखाते लड़कों का वीडियो वायरल

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़के ने चूहों से छुटकारा पाने के लिए क्या गजब का दिमाग लगाया। लड़के ने एक बर्तन में तेल लेकर उसे पाइप पर लगा दिया,जिससे चूहा घर में आता जाता था। कुछ देर बाद एक चूहा निकला और पाइप पर चढ़ कर घर से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन तेल लगे होने की वजह से वह पाइप पर नहीं चढ़ पा रहा था। चूहा भाग नहीं पाया और वहां मौजूद लड़के ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Altu Faltu 👻 (@altu.faltu)

विज्ञापन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 8 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, वहीं 5 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखकर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या दिन आ गया है, इंसान जानवरों को नहीं जीने दे रहे और जानवर इंसानों को।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि बहुत खतरनाक लोग है ,क्या आइडिया लगाया है। एक अन्य लिखा कि ये तो बस इंडिया वाले ही कर सकते हैं अब ये आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। एक ने लिखा कि मैं पूरी जिंदगी में इतना नहीं हंसा, जितना इस वीडियो को देखकर हंस रहा हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ