UP के अलीगढ़ में ट्रिपल मर्डर; 2 हत्याएं करके भागा आरोपी गांव वालों ने पीट-पीट कर मार डाला

Aligarh Triple Murder Mob Lynching: एक शख्स ने लट्ठ मारकर 2 लोगों की हत्या कर दी। गांव वालों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 3 हत्याएं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई हैं। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

UP Aligarh Tripple Murder Mob Lynching

UP Aligarh Tripple Murder Mob Lynching

विज्ञापन

UP Aligarh Triple Murder Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज डबल मर्डर और मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। एक युवक 2 लोगों की हत्या करके भागने लगा तो गांव वालों ने पकड़ उसे पीट-पीट कर मार दिया। आरोपी मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जिसने बेवजह लोगों पर लाठी से हमला किया। एक को मारकर उसने लाश जलाने की कोशिश की। दूसरा बचाने आया तो उसके सिर में भी डंडा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह देखकर भड़के ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसे इतना पीटा कि उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की है। मृतक हत्या आरोपी कहां का रहने वाला था, उसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ के SSP संजीव सुमन ने मामले की पुष्टि की।

विज्ञापन

गांव की महिलाओं पर भी हमला किया

SSP संजीव सुमन ने बताया कि नूरपुर निवासी धर्मपाल ने बयान दर्ज कराए हैं। उसने बताया कि रोजाना गांव के लोग जंगल जाकर लकड़ी काटकर लाते हैं। पिछले कई दिन से लंबा चौड़ा शख्स जंगल में घूम रहा था। आज सुबह अचानक वह गांव में आ गया। उसके हाथ में मोटा लट्ठ था। उसने आते ही लाला पुत्र सोहन लाल के खेत बर्बाद कर दिए। उसने रोकने की कोशिश की तो उसने लट्ठ लाला के सिर में दे मारा, इससे लिए उसकी मौके पर मौत हो गई।

उसने लाश को आग लगाने की कोशिश की तो गांव का ही रहने वाला जफर उसे रोकने लगा तो उसने उसे भी लट्ठ मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह गांव की महिलाओं के पीछे लग गया। वह डरकर भागती हुई अपने घरों में घुस गईं। यह देखकर गांव के युवकों ने उसे घेर लिया और उसका मुकाबला करते हुए उसके हाथ से लट्ठ छीन लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे काफी बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन

मृतक हत्यारोपी के बारे में सुराग नहीं लगा

SSP संजीव सुमन ने बताया कि गांव में बवाल होने की खबर मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। गांव आने के बाद ही 3 हत्याओं के बारे में पता चला। तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी कहां का रहने वाला है? वह नूरपुर गांव में क्यों आया था और जंगल में क्यों रहता था? इसके बारे में पता लगाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ