OMG! महिला की नाक में मिले सैकड़ों कीड़े, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Bizarre News : एक महिला नाक से सांस लेने में परेशानी महसूस कर रही थी, कुछ दिन बाद नाक से खून के साथ कुछ कीड़े दिखाई दिए। वह डॉक्टर के पास गई तो हैरान करने वाली जानकारी पता चली ।

maggots
विज्ञापन

Bizarre News :  कई बार हम शरीर में होने वाले छोटे बदलाव या परेशानियों को इग्नोर कर देते हैं लेकिन बाद में यही जिदंगी के लिए मुसीबत बन जाती हैं। ऐसी एक महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसे लगा कि यह अधिक धूल के कारण हो रहा है लेकिन बाद में उसकी परेशानी जब अधिक बढ़ गई तो ऐसी जानकारी मिली कि डॉक्टर भी हैरान रह गए।

थाईलैंड की रहने वाले एक 59 साल की महिला बंद नाक की समस्या से परेशान थी, उसे लगा कि शायद यह प्रदूषण के कारण हो रहा है। कुछ दिन बाद महिला की नाक से खून निकल आया, जिसे देखकर वह डर गई। डरावनी बात यह थी कि खून में कुछ कीड़े भी मौजूद थे।

Advertisment

महिला तुरंत डॉक्टर के पास गई, डॉ. पेटीमोन थानचाइखान ने एक्स-रे के बाद एंडोस्कोप से नाक की जांच की तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल महिला की नाक में कई कीड़े थे। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 100 कीड़े महिला की नाक से निकाले गए। इन्हीं कीड़ों की वजह से उसकी नाक बंद थी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी।


डॉक्टर्स का कहना था कि अगर ये कीड़े सही समय पर ना निकाले गए होते तो धीरे-धीरे ये दिमाग में पहुंच जाते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाते। इससे शरीर को लकवा लग सकता था या फिर इंसान की मौत भी हो सकती थी।

विज्ञापन

जिस अस्पताल में महिला का इलाज हुआ, उसके फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बताया गया है कि महिला की 1 सप्ताह से नाक बंद थी और नाक से खून बह रहा था। उसका साइनसाइटिस (Sinusitis) का इलाज चल रहा था। नाक से खून और कीड़े निकलने के बाद महिला नाकोर्नपिंग अस्पताल पहुंची। एंडोस्कोपी में दोनों नाक में 100 से अधिक कीड़े पाए गए, कीड़ों को हटा दिया गया जिसके बाद अब महिला ठीक है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ