---विज्ञापन---

शिवलिंग की जगह असली नाग का किया रुद्राभिषेक, वीडियो देख लोग बोले -विश्वास करें, अंधविश्वास नहीं

Snake Viral Video: भारत में अंधविश्वास करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े को असली सांप की पूजा करते हुए देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

Snake Viral Video: हिन्दू धर्म में कोई त्योहार हो या कार्यक्रम सबसे पहले भगवान की पूजा करवाई जाती है, जिससे घर की सुख -समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा हमारे देश में पूजा करने के कई तरीके भी देखने को मिलते हैं। आपने पेड़ और पत्थरों की पूजा होते भी बहुत बार देखा-सुना होगा। मगर आज हम आपको एक अनोखी पूजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। हर कोई जानता है कि भगवान शिव को सांप कितने प्रिय हैं। उनका श्रृंगार ही सांप से है। मगर क्या कोई असली सांप का पूजा कर सकता है?  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े ने पूजा के दौरान अंधविश्वास के हद पार कर दी। वो असली नाग की पूजा करते नजर आ रहे हैं।

जोड़े ने की असली सांप की पूजा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सांप थाली में बैठा हुआ है और एक जोड़ा उसका रुद्राभिषेक कर रहा है। साथ ही परिवार के सभी सदस्य भी वहीं मौजूद हैं। पंडित जी पूजा की सारी विधियां पूरी करवाते हैं। इसी बीच परिवार का एक सदस्य कुछ उठाकर जोड़े को देता है। तभी सांप अपना फन फैलाकर उसे डसने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स बच जाता है। सांप गुस्से में सभी लोगों की तरफ देखने लगता है जिसे देख लोग डर जाते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 3 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है, वहीं 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूजा करने की कोई हद होती है , ये लोग तो सीधे भगवान से मिलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: मक्खियों को खाने पर क्यों नहीं बैठने देना चाहिए? आंखें खोल देगा ये वीडियो

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि क्यों किसी बेजुबान जानवर को परेशान कर रहे हो। दूसरे ने लिखा कि देश आज भी अंधविश्वास से घिरा है इससे बाहर निकलने की जरुरत है। एक ने लिखा कि सनातन धर्म में हर जानवर की पूजा की जाती है। एक ने लिखा कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, किसी जानवर को ऐसे अपनी उंगलियों पर नहीं नचाना चाहिए। एक ने लिखा कि भारत में अंधविश्वास कितना ज्यादा है, अगर सांप के दांत नहीं तोड़े होते तो कोई घटना भी हो सकती थी।

 

First published on: May 08, 2024 08:38 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola