Vrindavan के बांके बिहारी मंदिर में पहुंची बेतहाशा भीड़, कई लोग बेहोश, इतनों को आई चोटें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Banke Bihari Mandir: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (मथुरा) (Vrindavan) स्थित बांके बिहारी (Banke Bihari Mandir) में मंदिर में रविवार को फिर से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मंदिर पहुंची बेतहाशा भीड़ में चार महिलाएं बेहोश हो गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि इसी साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यहां भगदड़ होने से करीब तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यहां दर्शन को लेकर कुछ इंतजाम किए गए थे, लेकिन वे नाकाफी हैं।
पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ की रहने वाली कमला (80) की तबियत इतनी बिगड़ गई। वे बोहोश हो गईं। दिल्ली की रहने वाली स्वाती (34) पत्नी मोहित, राजस्थान के दौसा की रहने वाली मंजू शर्मा (39) पुत्री कृष्णा देवी, गुजरात के अहमादाबाद की रहने वाली मुस्कान (40) पत्नी चंद्र भवानी भी भीड़ के कारण बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से होश आने के बाद उन्हें घर भेजा गया।
इतना ही नहीं, भीड़ के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा निवासी सरला (22), बरेली निवासी सोनू पंजाबी (45), मेरठ निवासी सपना शर्मा (32), बुलंदशहर निवासी राधिका (27), इटावा निवासी अवनीश अवस्थी (40) और यशु कुमारी (29) घायल हुए हैं। इन सभी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि इसी साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में भीषण हादसा हुआ था। यहां सुबह के समय मंगला आरती में बेशुमार भीड़ पहुंच गई थी। तभी अचानक से हुई भगदड़ में दबकर करीब तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। बताया गया था कि घटना के समय डीएम और एसएसपी भी परिवार समेत मंदिर में मौजूद थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: