संभल में मिला सालों पुराना मंदिर, 46 साल बाद खुला ताला तो सब हो गए दंग

Sambhal Temple Found Latest Update: उत्तर प्रदेश का संभल बीते कई दिनों के चर्चा में है। शाही जामा मस्जिद विवाद और हिंसा भड़कने के बाद अब संभल से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। संभल में एक सदियों पुराना मंदिर मिला है।

Sambhal News
विज्ञापन

Sambhal Temple Found Latest Update: संभल में शाही जामा मस्जिद विवाद के बाद सालों पुराना मंदिर मिलने से हड़कंप मच गया है। इलाके में चेकिंग के दौरान यह मंदिर मिला, जिसका ताला पिछले 46 सालों से नहीं खुला था। यह मंदिर संभल के सांसद जियाउर्रहमान के आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर है। मंदिर के भीतर हनुमान जी की काफी पुरानी मूर्ति भी मौजूद है, जिसकी साफ-सफाई शुरू कर दी गई है।

जामा मस्जिद इलाके में मिला मंदिर

दरअसल संभल प्रशासन जामा मस्जिद इलाके में अवैध कब्जे पर कार्रवाई कर रहा था। तभी प्रशासन की नजर बंद दरवाजे पर पड़ी। यह दरवाजा सांसद जियाउर्रहमान के आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर मौजूद था। इस दरवाजे पर सालों पुराना ताला लटका था। जब पुलिस ने ताला खोला तो अंदर मंदिर से साक्ष्य मिले। इस दौरान संभल के डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Advertisment

डीएम ने दिया बयान

संभल के डीएम डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि इलाके में कई लोग चोरी की बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। हमने इसके खिलाफ अभियान चलाया था। इसी दौरान हमें एक मंदिर मिला। यह एक शिव मंदिर है, जो 400-1000 साल पुराना हो सकता है। मंदिर की सफाई शुरू हो गई है। यहां एक कुआं भी मिला है। इस पूरे इलाके में मुस्लिम समुदाय रहता है। यह मंदिर जिनका है, उन्हें दिया जाएगा। जिन्होंने मंदिर पर सालों से कब्जा कर रखा था, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

ASI करेगा कार्बन डेटिंग

खबरों की मानें तो इस मंदिर में शिवलिंग और हनुमान जी समेत कई भगवानों की प्रतिमाएं मिली हैं। यह मंदिर सपा सांसद की गली में ही मौजूद है। अब यह मंदिर कितना पुराना, इसका पता ASI की कार्बन डेटिंग के बाद ही लगाया जा सकेगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वाले हाथों से शिवलिंग और मूर्ति को साफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ