Accident in UP: रायबरेली में सड़क किनारे दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, छह लोगों की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बेकाबू डंपर सड़क किनारे दुकान में जा घुसा। इस हादसे में छह लोगों की मौते हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613147103907450880
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसा बांदा-बहराइच नेशनल हाईवे पर गुरबक्शगंज के खगरिया खेड़ा गांव के पास हुआ है। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस हादसे 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 घायल हो गए।
रायबरेली की डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। हम पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। बताया गया है कि हादसे सुबह के वक्त हुआ। वहीं मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। हादसे के वक्त तीन मृतकों की पहचान हो गई थी। बताया गया है कि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: