OYO Rooms Booking New Rule:
पुलिस ने OYO होटलों को लेकर होटलों को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं। होटलों में आने वालों की पूरी डिटेल लेनी होगी। होटलों में पुलिस अधिकारियों, स्थानीय पुलिस स्टेशनों और हेल्पलाइन नंबरों की एक सूची होनी चाहिए। साथ ही होटल के गेट के बाहर सड़क की तरफ दो हाई क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिसमें कम से कम एक महीने तक की रिकॉर्डिंग रह सके। साथ ही पुलिस द्वारा निर्देशित किया गया है कि होटल में अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ कोई कम उम्र की लड़की आए तो तुरंत कॉल कर सूचना दें। दरअसल, पुलिस होटलों के सहयोग से अपराधों पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी हुई है।
नाबालिग को रूम नहीं मिलेगा
पुलिस ने OYO को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी नाबालिग को रूम नहीं देना है। इसी के साथ होटलों में आने वालों की पूरी डिटेल लेनी होगी। होटलों में पुलिस अधिकारियों, स्थानीय पुलिस स्टेशनों और हेल्पलाइन नंबरों की एक सूची होनी चाहिए। इसके साथ ही होटल के गेट के बाहर सड़क की तरफ दो हाई क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
यह भी पढ़ें- सीमा हैदर जैसी Love Story: प्रेमी को ढूंढते हुए दुबई से यूपी आई लड़की, युवक घर में ताला लगाकर फरार
अवैध काम करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
दरअसल, OYO के तहत दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 365 होटल जुड़े हुए हैं और इनमें प्रीमियम टाउनहाउस भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि OYO होटलों में अवैध काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई पुलिस की पहली प्राथमिकताओं में होगी। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा है कि होटलों को अपने परिसर में सुरक्षा उपाय बढ़ाने चाहिए।
OYO ने होटलों को मजबूत बनाया
नोएडा पुलिस और OYO के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई है, जिसमें नोएडा पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने कहा कि OYO ने कई होटल व्यवसायियों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर मजबूत बनाया है, जिससे उन्हें बिजनेस का विस्तार करने में काफी मदद मिली है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे होटल व्यवसायी अवैध रूप से OYO का उपयोग कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में OYO पुलिस का सहयोग दे, जिससे अनैतिक गतिविधियों को रोका जा सके।
OYO के चीफ मर्चेंट ऑफिसर अनुज तेजपाल ने कहा कि हम अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही और अधिक सतर्कता बरतने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे नोएडा में आने वाले मेहमानों को सुरक्षित माहौल दिया जा सके।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
53 mins agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines