Hemendra Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Seema Haider like Love story in Uttar Pradesh: कहा जाता है कि प्यार अगर सच्चा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। हर मुसीबत से लड़कर अपने प्यार को पाना ही असली प्रेमी की पहचान होती है। हाल ही में भारत के सचिन और पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी ने सच्चे प्रेम की एक कहानी का उदाहरण साबित किया था। अब ऐसी ही प्रेम कहानी से जुड़ा एक मामला यूपी के बस्ती जिले से सामने आया, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढते-ढूंढते दुबई से बस्ती पहुंच गई। बताया जाता है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को धोखा देकर भारत आ गया था, जिसका पता लगते ही प्रेमिका भी दुबई से भारत चली आई और फिर अपने प्रेमी को ढूंढते-ढूंढते उसके बस्ती स्थित गांव पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमिका से उसके प्रेमी ने दुबई में शादी का वादा किया था। लेकिन कुछ दिन बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को वहीं छोड़कर व उससे छिपकर दुबई से वापस भारत अपने गांव चला आया। इस बात की भनक लगते ही प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन किया लेकिन कॉल पर कोई जावाब न मिलने पर प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गई। प्रेमिका के आने की सूचना मिलते ही प्रेमी और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं फरार हो गया। यह सब देखकर प्रेमिका को और धक्का लगा, जिसके बाद प्रेमिका बीते चार दिनों से अपने प्रेमी के घर के बरामदे में रुकी हुई है। हालांकि, इस मामले में अपने साथ बेवफाई करने वाले प्रेमी के खिलाफ प्रेमिका ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुबई में कुकिंग करते हुए हुआ प्यार, 1 माह पहले प्रेमिका को छोड़ घर आ गया था प्रेमी
आपको बताते चलें पूरा मामला बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। जहां रहने वाला राजकुमार नाम का युवक पंजाब के जालंधर की रहने वाली युवती को दुबई में दिल दे बैठा। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर की युवती दुबई में बीते 3 सालों से कुकिंग का काम कर रही थी। बताया जाता है कि युवती के साथ राजकुमार भी कुकिंग कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच दुबई में प्यार हुआ और जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी का वादा कर डाला। कुछ दिनों तक तो ये प्रेम कहानी ठीक चली लेकिन फिर 1 माह पहले ही राजकुमार अपनी प्रेमिका को धोखा देकर अपने घर चला आया। घर आने के बाद जब 1 महीने तक उसने प्रेमिका से संपर्क नहीं किया तो युवती ने अपने प्यार को ढूंढने के लिए दुबई से प्रेमी के गांव बस्ती आने का फैसला कर लिया।
प्रेमिका को मिलते ही कोर्ट मैरिज का किया वादा, फिर फोन कर कहा- मैं दुबई आ गया
सामने आई जानकारी के अनुसार, दुबई से आकर तीन दिन पहले ही प्रेमिका अपनी छोटी बहन को लेकर बस्ती स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंची, जहां पर प्रेमी राजकुमार ने आनन-फानन में अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने की बात कही और मामले को शांत कराया। कोर्ट मैरिज का वादा करके उसी शाम राजकुमार और उसकी मां घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, इस मामले को लेकर प्रेमिका ने बताया कि बीते सोमवार को जब आरोपी प्रेमी राजकुमार ने अपनी प्रेमिका को वापस फोन किया और कहा कि मैं दुबई वापस चला आया हूं, तुम भी दुबई चली आओ। इसको लेकर एएसपी दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि ये पूरी घटना पुलिस तक पहुंची है। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।