मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला- मैंने 15 साल बाद मां-पत्नी के अपमान का बदला लिया
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने 15 साल बाद कथित तौर पर अपनी मां के अपमान का बदला लेते हुए एक व्यक्ति की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है।
घटना लखनऊ के बाहरी इलाका काकोरी की है। एडीसीपी (वेस्ट) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2007 में भूमि विवाद को लेकर राम जीवन लोधी परिवार के साथ शिवा यादव उर्फ शमशेर के परिवार में झगड़ा हुआ था। आरोपी ने बताया कि तब लोधी ने सार्वजनिक रूप से उनकी मां को अपमानित किया था। पुलिस ने बताया कि उसकी मां और पत्नी को रामजीवन लोधी ने निर्वस्त्र करके घुमाया।
तब शमशेर की उम्र 26 साल थी। इसके बाद शमशेर ने फैसला किया था कि जब उसका बेटा 15 साल का होगा और परिवार की देखभाल करने में सक्षम होगा तब वह इस अपमान का बदला लेगा। परिवार के लोगों ने बताया कि वह इस घटना को भूलकर आगे बढ़ गए थे, लेकिन शमशेर उसी बदले की आग में जलता रहा।
अब शमशेर का बेटा नवंबर में 15 साल का हो गया तो उसने अपनी लोधी की हत्या की योजना का ताना बुनना शुरू कर दिया। शमशेर ने पुलिस को बताया कि उसने नेपाल से दो देसी पिस्तौल मंगवाए थे। इस साल की शुरुआत में गोला-बारूद खरीदा था। सही मौके की तलाश में जुट गया। पुलिस के मुताबिक शमशेर लोधी की हरकतों पर नजर रखने लगा। कई महीनों से उसकी रेकी कर रहा था।
इसी क्रम में शमशेर ने गुरुवार को लखनऊ की शारदा नहर के पास चौधरी मोहल्ला वार्ड में रामजीवन लोधी को घेर लिया। एक के बाद एक तीन गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। लखनऊ पुलिस ने अब आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: