लखनऊ में कारोबारी के घर लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत, अब घर में बची है सिर्फ एक बेटी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कारोबारी के घर में लगी भीषण आग लगने के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि सुरक्षा और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने उनकी बेटी को बचा लिया। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।
घटना लखनऊ के विकास नगर स्थित सेक्टर-4 में हुई। यहां एक घर में 65 वर्षीय वृद्धा शशि और उनकी बेटी रिचा रहती थीं। शशि के पति एक बड़े कारोबारी थे, जिसकी कई साल पहले मौत हो गई थी। मंगलवार को घर के भूतल पर किन्हीं कारणों से आग लग गई। बताया गया है कि मां और बेटी ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भड़कती चली गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1597177468196032514
पूरे घर में धुआं भर गया। शशि आग और धुएं में फंस गईं। घर से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को मामले की जानकारी दी। वहीं खुद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। किसी तरह से रिचा बाहर निकलने में सफल रही, लेकिन शशि अंदर ही फंसी रह गईं। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया।
एफएसओ इंदिरा नगर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर इंदिरा नगर और हजरतगंज फायर स्टेशनों से गाड़ियों को बुलाया गया था। पड़ोसी के घर से सीढ़ी लगाकर किसी तरह से शशि को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी पर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौके का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: