Kanpur News: कारोबारी ने गली के दो कुत्तों को मारी गोली, एक मरा-दूसरा वेटेनरी अस्पताल में भर्ती, वजह कर देगी हैरान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नशे की दो कुत्तों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे कुत्ते को मोहल्ले वालों ने वेटेनरी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि आरोपी नशे में था। वह कारोबारी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर का है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यहां ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानू नाम का एक शख्स रहता है। गुरुवार रात को वह नशे में गली से होकर गुजर रहा था। तभी गली में सो रहे दो कुत्ते (एक मादा, एक नर) भौंकने लगे। आरोप है कि कुत्तों के भौंकने पर उसका पारा चढ़ गया। उसने अपनी पिस्टल से दोनों कुत्तों को गोली मार दी।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गोली लगने से एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी फीमेल डॉग गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया कि घायल फीमेल डॉगी प्रेग्नेंट भी है। स्थानीय लोगों ने उसे वेटेनरी अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ले वालों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया।
घटना की जानकारी होने पर PETA संस्था के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संस्था के लोगों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है। वहीं कानपुर के एसीपी स्वरूप नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: