Hate Speech Case: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को गुरुवार को राहत नहीं मिली है। रामपुर जिला कोर्ट ने तीन साल की सजा के खिलाफ दायर की याचिका को खारिज कर दिया है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाते हुए रामपुर जिला कोर्ट को याचिका पर सुनवाई करने और उसी दिन फैसला देने के निर्देश दिए थे। चुनाव आयोग ने बी एक दिन के लिए रामपुर चुनाव की अधिसूचना को टाल दिया था, लेकिन अब चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर जिला कोर्ट को दिया था निर्देश
बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2019 के हेट स्पीच मामले में आजम खान की सजा पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर जिला कोर्ट को आजम खान को तीन साल की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि आज के फैसले पर ही रामपुर चुनाव के होने या न होने का फैसला निर्भर था।
चुनाव आयोग ने जारी की थीं तारीख
जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर को चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश की तीन सीटों (दो विधानसभा और एक लोकसभा) के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया था कि उत्तर प्रदेश में खतौली (मुजफ्फरनगर), रामपुर सदर विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा। जबकि मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आएंगे।
मैनपुरी से डिंपल यादव होंगी सपा उम्मीदवार
इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे। वहीं भाजपा की ओर से इस सीट के लिए अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines