UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी जोड़े ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए तेजाब और गर्म तेल से उसका चेहरा जला दिया।
बताया गया है कि युवती ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में काम करती थी। काफी दिनों से लापता थी। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या की वजह जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।
मॉल में करने वाली लड़की अचानक हुई लापता
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पायल भाटी और अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दोनों कथित तौर पर प्रेमी हैं। जबकि मृतका की पहचान ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के तौर पर हुई थी। वह ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में काम करती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सेक्स वर्कर भी थी। कुछ दिन पहले वह अचानक लापता हो गई थी। युवती के परिवार वालों ने थाना बिसरख में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी थी। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अजय ठाकुर नाम के शख्स को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। उसने पुलिस को जो कहानी सुनाई वो आपको भी हैरान कर देगी।
सोशल मीडिया पर मिले थे पायल और अजय
पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी में पायल भाटी नाम की एक युवती अपने भाइयों के साथ रहती थी। कुछ वर्ष पहले उसके माता-पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पायल की अजय ठाकुर से मुलाकात हुई। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया। बताया गया है कि पायल ने अपने चाचा-ताऊ के सामने अजय से शादी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने नहीं माना।
इसके बाद पायल और अजय ने शादी करने के लिए एक खौफनाक साजिश रची। पायल ने अजय से उसकी कद-काठी वाली एक लड़की लाने के लिए कहा। अजय ने ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में करने वाली युवती की तलाश की। उससे दोस्ती की। एक दिन अजय उस लड़की को पायल के घर पर ले गया। जहां पायल और अजय ने उसकी हत्या कर दी।
गला काटा, चेहरा जलाया और सुसाइड नोट लिखा
हत्या के बाद पायल ने उसे अपने कपड़े पहना दिए। लोग उसे पायल का शव समझें इसलिए चेहरे को तेजाब और गर्म तेल से जला दिया। इतना ही नहीं पायल ने अपने नाम से एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसके बाद पायल और अजय फरार हो गए। पायल के परिवार वालों ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर मॉल में काम करने वाली लड़की के परिवार वाले और पुलिस उसकी खोज में लगे थे।
पुलिस को मॉल में काम करने वाली लड़की के फोन में अजय ठाकुर का नंबर मिला। पुलिस ने इस नंबर की जांच और लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया तो मामला खुलता चला गया। बताया गया है कि मॉल में काम करने वाली लड़की मथुरा जिले की रहने वाली थी। यहां कथित तौर पर सेक्स वर्कर का काम करती थी।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
4 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
4 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
6 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
7 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
9 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
9 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
20 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines