हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले योगी सरकार बढ़ाएगी महंगाई भत्ता

UP News: उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को योगी सरकार दीपावली का बड़ा तोहफा देने जा रही है, ऐसे में 12 लाख कर्मचारी, शिक्षक और सात लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
केंद्रीय कर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता।

Uttar Pradesh government increase dearness allowance: दिवाली से पहले दिल्ली के लाखों श्रमिकों को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने तोहफा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने न्यूनतम वेतन को बढ़ाया है। अब उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार भी राज्य के लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिवाली से पहले कर्मचारियों को ये तोहफा दे सकते हैं।

दिवाली से पहले योगी सरकार बढ़ाएगी मंहगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को योगी सरकार दीपावली का बड़ा तोहफा देने जा रही है, ऐसे में 12 लाख कर्मचारी, शिक्षक और सात लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि राज्य शिक्षकों और पेंशनर्स को चार-चार फीसदी बढा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा , कर्मचारियों में इसको लेकर खुशी का माहौल है।

12 लाख कर्मचारी शिक्षकों और सात लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ

केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियो शिक्षकों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने जा रही है यह महंगाई भत्ता दीपावली से पहले ही राज्य कर्मचारियो शिक्षकों और पेंशनर्स को दिया जाना है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश के 12 लाख राज्य कर्मचारी शिक्षकों और सात लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा। खास बात यह है कि बड़ा हुआ महंगाई भत्ता बीते 1 जुलाई से लागू किया जा रहा है, जिसका एरियर भी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को मिलेगा, उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज भी दिया है जिस पर जल्द ही मोहर लग जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola