Ghaziabad News: फिर फंसे डासना मंदिर के महंत, पीएम मोदी समेत महापुरुषों के बारे में कही ये बातें, पुलिस ने लिया एक्शन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित डासना मंदिर (Dasna Temple) के महंत यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) एक फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि महंत यति नरसिंहानंद आए दिन अपने बयानों और ऐलानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। पुलिस ने उन्हें कई बार नजरबंद भी किया है। अब फिर से उनके खिलाफ सख्ती की गई है।
गाजियाबाद के एसपी देहात एराज राजा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला। वीडियो डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद का है। इसमें वह प्रधानमंत्री मोदी समेत कई ऐतिहासिक महापुरुषों के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई जे रहे थे। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया था जिसमे महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती मानीनय प्रधानमंत्री व अन्य महापुरुषों के लिए अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना मसूरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
वीडियो बाइट- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण@Uppolice pic.twitter.com/Urpkl3UAFa— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) November 8, 2022
बता दें कि इसी साल 7 अक्टूबर को भी पुलिस ने डासना मंदिर महंत के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रशासन और पुलिस ने यति नरसिंहानंद को तीन दिन के लिए नजरबंद किया गया था। मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं महंत की ओर से कहा गया था कि एसपी और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट सुबह डासना मंदिर पहुंचे। उन्होंने मार्च रद करने को कहा है।
यति नरसिंहानंद ने बताया था कि मैंने समझाने की कोशिश की थी कि यह मार्च एक नेक काम के लिए था, लेकिन उन्होंने मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। बिना कोई कानूनी नोटिस दिए मुझे तीन दिनों के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा कुछ दिन पहले गाजियाबाद पुलिस ने नरसिंहानंद को नोटिस जारी कर 17 दिसंबर को तीन दिवसीय धर्म संसद या उससे पहले तैयारी बैठक नहीं करने का निर्देश दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: