यूपी में डेंगू-चिकनगुनिया का बढ़ा खतरा, छात्रों को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते डेंगू और चिकनगुनिया (Dengue and Chikungunya) के मामलों को रोकने के लिए यूपी सरकार (UP Government) ने स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही राज्यभर के सभी छात्रों को पूरी बाजू की शर्ट और ट्राउजर पहनने का निर्देश दिए गए हैं।
यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को संक्रामक रोगों से छात्रों की सुरक्षा के लिए उपायों के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592047602727813120
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि जरूरी है, स्कूलों के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाए। ताकि छात्रों को बीमारियों से बचाया जा सके। बता दें कि एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की थी, जिसमें डेंगू और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए खास निर्देश दिए गए थे।
रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू के 36 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ के चंदर नगर और इंदिरा नगर क्षेत्रों में चार-चार, ऐशबाग, चिनहट, तुड़ियागंज, एनके रोड और अलीगंज में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां छह मकान मालिकों के परिसरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर नोटिस जारी किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्लड बैंकों में 1,369 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध हैं। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए 248 बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1592047350205542402
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक मामला सामने आया है। यहां गंदी चादरों की शिकायत करने पर CMS भड़क गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मरीजों से चिल्लाते हुए कहा कि ये कोई नर्सिंग होम नहीं है, जो रोज-रोज चादरें बदलीं जाएंगी। जानकारी के मुताबिक यहां के एक सरकारी अस्पताल में पिछले पांच दिन से मरीज एक ही गंदी चादर पर लेटने के लिए मजबूर हैं। मरीजों के तीमारदारों ने सीएमएस से मामले की शिकायत की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: