Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर कल रात से भारी वाहनों के लिए लागू होगा डायवर्जन, जानिए किन रूटों से निकाले जाएंगे वाहन

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई यानि कल से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारी की है। एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद के अनुसार, 11 जुलाई की रात से लागू किए जाने वाला यह डायवर्जन 25 जुलाई तक लागू रहेगा। 11 जुलाई की रात से ही भारी वाहनों का रूट बदल दिया जाएगा।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा 2025

विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई यानि कल से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारी की है। एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद के अनुसार, 11 जुलाई से लागू किए जाने वाला यह डायवर्जन 25 जुलाई तक लागू रहेगा। 11 जुलाई की रात से ही भारी वाहनों का रूट बदल दिया जाएगा और 19 जुलाई से हल्के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को भी कांवड़ यात्रा के दौरान 19 जुलाई से बंद किया जाएगा। मेरठ काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद के यूपी गेट तक के रूट पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है।

यह रहेंगे कावड़ यात्रा के लिए रूट

हरिद्वार और गंगोत्री से जल लेकर गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किया गया है। गाजियाबाद से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए एक रूट टीला मोड़ से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक तय किया गया है। इसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। इस कावड़ मार्ग को विशेष कर पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए तय किया गया है। इसके अलावा मोदीनगर के कदराबाद से शुरू होकर मेरठ मोड होते हुए दिल्ली सीमापुरी पुरी तक जाने वाले कावड़ मार्ग की लंबाई भी लगभग 40 किलोमीटर है। यह मार्ग भी मुख्यतः पैदल कावड़ यात्रियों के लिए तय किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को विशेष कर डाक कावड़ के लिए तय किया गया है। यह कावड़ मार्ग मेरठ के परतापुर से शुरू होकर यूपी गेट और फिर दिल्ली जाता है।

Advertisment

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में यह है रूट डायवर्जन प्लान

1- ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली की ओर से लोनी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर होते हुए गाजियाबाद आने वाले भारी वाहनों का गाजियाबाद शहर में प्रवेश बंद रहेगा। जिन वाहनों को हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ की ओर जाना है, वह वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग से यूपी गेट से एनएच-9 होते हुए डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
2- बागपत से दिल्ली की आने वाले वाहनों को ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार दिल्ली होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
3- लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4- हापुड़ या बुलंदशहर से ओर आने वाले वाहनों को डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से गाजियाबाद शहर की ओर परिचालन बंद रहेगा। यहां से जिन वाहनों को दिल्ली जाना है, वे वाहन एनएच-9 होकर जाएंगे।
5- संतोष मेडिकल कट से नई लिंक रोड पर मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
6- गौड़ ग्रीन, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से NH-9 होते हुए इंदिरापुरम में भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
7- गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग एनएच-34 (पूर्व में एनएच-58) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
8- हापुड़ और भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर की ओर परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
9- सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ