UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) ने बॉलीबुड अभिनेताओं और निर्माताओं की मांग पर #Boycott Bollywood को खत्म करने के लिए अपना समर्थन किया है। सरकार की ओर से बताया गया है कि प्रदेश की फिल्म नीति और राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति ने प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशकों और अभिनेताओं को आकर्षित किया है। इन लोगों ने सीएम योगी से सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ को समाप्त करने में मदद मांगी है।

विज्ञापन

सीएम योगी के मुंबई दौरे के समय उठा था मुद्दा

जानकारी के मुताबिक हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10-12 फरवरी को लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश लाने और उद्यमियों को आमंत्रित करने के लिए मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर थे। इस के दौरान योगी ने बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की। जहां अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने में सीएम की मदद मांगी थी।

विज्ञापन

फिल्म निर्देशकों ने साझा किए थे अपने अनुभव

सीएम योगी के साथ चर्चा के दौरान निर्देशकों ने उत्तर प्रदेश में अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान अनुभव भी साझा किए। निर्माता-निर्देशक राहुल मित्रा ने सभी उद्योग विशेषज्ञों के सुझावों को न केवल स्वेच्छा से सुनने बल्कि उन्हें लागू करने का आश्वासन देने के लिए योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

विज्ञापन

इन फिल्मी दिग्गजों ने की थी तारीफ

उत्तर प्रदेश को ‘अपराध मुक्त’ राज्य में बदलने के मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों की बोनी कपूर, सोनू निगम, मनोज जोशी और राजकुमार संतोषी समेत कई निर्देशकों और अभिनेताओं ने सराहना की। गीतकार, कवि और लेखक मनोज मुंतशिर ने राज्य के चौतरफा परिवर्तन का श्रेय मुख्यमंत्री के नेतृत्व को दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ