बरेली में खेत पर गए तीन बच्चे वापस घर नहीं लौटे, तभी तालाब किनारे मिले कपड़ों से मच गया कोहराम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के अमृत सरोवर (तालाब) में डूबने से एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गई है। तीनों बच्चे खेत पर अपने परिजनों को खाना देने के लिए गए थे। सूचना पर एडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह हादसा बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मिलक अलीनगर में हुआ। गांव वालों ने बताया कि गांव में अमृत सरोवर (तालाब) है। मंगलवार को गांव के तीन बच्चे आशीष (8), सुमित (7) और लव सारग (7) खेत पर अपने परिवार वालों को खाना देने के लिए घर से निकले थे। खाना देने के बाद तीनों बच्चे वापस गांव के लिए चल दिए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी देर होने के बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई।
उत्तर प्रदेश: बरेली के मिलक अलीनगर में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मृत्यु हुई।
SP (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया, "एक तालाब में 3 बच्चों के डूबने से दुखद मृत्यु हुई है। शवों का पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई जारी है।" (25.10) pic.twitter.com/1NKKi8Lswj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
तीनों बच्चों की गांव में खोज की गई, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। तभी एक गांव वाले ने अमृत सरोवर के पास बच्चों को आखिरी बार देखे जाने की बात की। परिवार और गांव वालों ने जब पड़ताल की बच्चों के कपड़े और चप्पलें किनारे पर रखे हुए मिले। आशंका है कि बच्चे नहाने के लिए सरोवर में चले गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गांव वालों की मदद से तालाब से तीनों बच्चों के शवों को बरामद किया।
तीनों बच्चों के शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर एसडीएम नवाबगंज राजीव शुक्ला और सीओ चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंच गए। गांव वालों से घटना की जानकारी ली। गांव वालों ने बताया कि तालाब के किनारे पर सुरक्षा के लिए दीवार नहीं है, इसलिए यह हादसा हुआ है। बता दें कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक गांव में तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: