Noida News : जिला अस्पताल में गिरी फाॅल सीलिंग, बड़ा हादसा टला
Noida News : जिला अस्पताल को बने हुए 5 साल हुए है। 5 साल में यह दूसरी बार है जब फाॅल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है।
Written By News24 हिंदी

नोएडा के जिला अस्पताल में गिरी फाॅल सीलिंग
Written By News24 हिंदी

नोएडा के जिला अस्पताल में गिरी फाॅल सीलिंग
Noida News : नोएडा के सेक्टर 39 स्थित सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल की आठवीं मंजिल पर फाॅल सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फाॅल सीलिंग गिरने से अस्पताल में होने वाले निर्माण कार्य की क्वालिटी पर सवाल खड़े हुए है। घटना के बाद डाॅक्टर मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
जिला अस्पताल को बने हुए 5 साल हुए है। 5 साल में यह दूसरी बार है जब फाॅल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड छठीं मंजिल पर फाॅल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया था। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। यदि कोई इसी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नोएडा के जिला अस्पताल में गिरी फाॅल सीलिंग, बड़ा हादसा टला
नोएडा : सेक्टर 39 स्थित सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल की आठवीं मंजिल पर फाॅल सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद डाॅक्टर… pic.twitter.com/JvhOx6NuWx
— Praveen Vikram Singh (@praveen_singh5) July 2, 2025
जिला अस्पताल का निर्माण 500 करोड़ की लागत से यूपी निर्माण निगम द्वारा किया गया था। वर्ष 2020 में यह स्वास्थ्य विभाग को मिला और इसकी शुरूआत की गई। शुरू से ही निर्माण कार्य में देरी हुई और अब क्वालिटी पर भी सवाल उठने लगे है। आए दिन यहां दीवारों की टाइल्स व फाॅल सीलिंग गिरने के मामले सामने आते है। जो सामान जहां से गिर जाता है, वह वही पड़ा रहता है। उसको ठीक तक नहीं कराया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: