लखनऊ में देर रात राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो बहन ने बुला ली पुलिस

Lucknow News: विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने बीती रात अपनी बहन और माता-पिता के घर पर काफी ज्यादा बवाल काटा है।

Lucknow News

देर रात राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी मां से मिलने पहुंची एक विधायक की पत्नी ने पारिवारिक कारणों से इलाके में देर रात को काफी ज्यादा हंगामा काटा। मामला इतना बढ़ गया कि उसे शांत कराने के लिए आधी रात को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। देर रात हंगामा करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह हैं।

विज्ञापन

घर का गेट न खोलने पर किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बीती रात हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में देर रात अपनी मां से मिलने पहुंची थी। यहां उन्होंने कई घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन परिवार के लोगों ने घर का गेट नहीं खोला। फिर क्या था, घर का गेट न खुलने पर भानवी सिंह ने इलाके में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद भानवी सिंह की बहन ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भानवी सिंह को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

कुंडा से जनसत्ता दल के विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का घर हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में है, जहां साध्वी के साथ उनके माता-पिता भी रहते हैं। कल देर रात को अपनी से मिलने पहुंची थी। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज और कुछ वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में भानवी सिंह घर की बेल बजाते, दरवाजा खटखटाते और नोक करते हुए दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

राजा भैया और भानवी सिंह के बीच का विवाद

बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद चल रहा है। बीते दिनों दोनों के बीच का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। मालूम हो कि भानवी सिंह ने दिल्ली में राजा भैया के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था और कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर कभी भी राजा भैया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन राजा भैया के बेहद करीबी माने जाने वाले MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने बीच-बीच में कई बार अपनी भाभी भानवी सिंह पर हमला बोला हैं। गोपाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भानवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि भानवी सिंह संपत्ति के लालच में अपने माता-पिता तक पर हाथ उठा चुकी हैं।

विज्ञापन

पोस्ट के जवाब में भानवी सिंह की बेटी राघवी ने गोपाल पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि वे किसी को कुछ और कहने के लिए मजबूर करते हैं। आप सभी मेरे बूढ़े नाना-नानी को हमारे खिलाफ बोलने के लिए परेशान कर रहे हैं ताकि बाद में इसका दुरुपयोग कर सकें। आप सच जानते हैं, कृपया भगवान से डरें…।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ