गाजियाबाद में ऑटो सवार बदमाश दो महिलाओं को बेहोश करके गहने और नकदी लेकर फरार

Ghaziabad news: गाजियाबाद खरीदारी करने जा रही मां बेटी को ऑटो सवार तीन बदमाशों ने बेहोश करके गहने और नगदी चोरी कर लिए। घटना के बाद आरोपी दोनों को गाजियाबाद में बीच सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, बारिश से गिरा मकान, दबकर मौत

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad news: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद खरीदारी करने जा रही मां-बेटी को ऑटो सवार तीन बदमाशों ने बेहोश करके गहने और नगदी चोरी कर लिए। घटना के बाद आरोपी ऑटो सवार बदमाश दोनों को गाजियाबाद में बीच सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में महिला के पति ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन

गाजियाबाद घंटाघर जा रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री साईं उपवन सोसाइटी में अमरजीत अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि उनकी पत्नी पिंकी और उनकी सास सुमित्रा गाजियाबाद के घंटाघर में कुछ खरीदारी करने के लिए गई थी। इस दौरान वह विजयनगर से एक ऑटो में सवार हुई। बताया गया है कि ऑटो में पहले से ही तीन युवक सवार थे। आरोप है कि रास्ते में ऑटो सवार बदमाशों में दोनों को बेहोश करके गहने चोरी कर लिए और घटना के बाद आरोपी दोनों को बेहोशी की हालत में को जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

महिला के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़ित महिला अमरजीत ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और सास के गले की चेन कुंडल और 2000 रूपए गायब थे। इस मामले में महिला के पति ने गाजियाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है और बदमाशों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ