बरेली में AIMIM नेता तौफीक प्रधान का दो मंजिला होटल गिराया, विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह

Bareilly News (1)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में शुक्रवार सुबह बरेली विकास प्राधिकरण (Bareilly Development Authority) ने एआईएमआईएम (AIMIM) नेता तौफीक प्रधान के होटल पर बुल्डोजर चला दिया। कथित तौर पर बरेली में एक बाईपास इलाके में होटल को अवैध रूप से बनाया गया था। बता दें कि AIMIM नेता तौफीक प्रधान ने बरेली से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन

दो मंजिला होटल को पलभर में ध्वस्त किया

बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एआईएमआईएम नेता तौफीक प्रधान ने बरेली के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र के बाईपास इलाके में कानूनों का उल्लंघन करते हुए दो मंजिला होटल बनाया था। जांच के बाद इस संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं कार्रवाई के बाद तौफीक प्रधान ने सरकार, जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि प्रशासन की अनुमति लेकर ही होटल को बनाया गया था।

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से लड़ा था चुनाव

जानकारी के मुताबिक बरेली विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में की है। यहां हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता तौफीक प्रधान का एक होटल है। तौफिक प्रधान ने वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायकी का भी चुनाव लड़ा था।

सुबह-सुबह बुल्डोजर लेकर पहुंची टीम

तौफीक प्रधान को इस चुनाव में सबसे कम वोट मिले थे। उनसे ज्यादा वोट कांग्रेस प्रत्याशी ने पाए थे। जबकि भाजपा के राघवेंद्र शर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह-सुबह बरेली विकास प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस की टीम बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंच गई। इसके बाद होटल की दो मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

टीम का हुआ विरोध, पर एक न चली

इस दौरान तौफीक प्रधान और उनके समर्थकों ने टीमों का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई नहीं रुकी। कार्रवाई के समय बरेली विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता रमन अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, हरीश चौधरी आदि ने प्रवर्तन टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ