PM आवास योजना का पैसा लेकर प्रेमियों के साथ फरार हुई पत्नियां, अब बाराबंकी के 4 पतियों ने लगाई ये गुहार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Barabanki: शादी के बाद अवैध संबंध सभी को परेशानियों में डालते हैं, चाहे वह पति हो या फिर पत्नी। अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले से एक नहीं बल्कि चार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें पति-पत्नी के अलावा शासन-प्रशासन के अधिकारियों तक को परेशानी में डाल दिया है। आरोप है कि यहां से चार महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त खाते में आते ही अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक मामला यूपी के बाराबंकी जिले का है। यहां बेघर लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद विभाग की ओर से महिला लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त भेजी गई। एक माह होने के बाद जब चार आवेदकों ने कोई निर्माण कार्य नहीं किया तो विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी जब कोई प्रगति नहीं हुई तो डूडा की ओर से रिकवरी नोटिस भेजा गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये चारों मामले जिले के नगर पंचायत बेलहरा, बंकी, जैदपुर और सिद्धौर क्षेत्र के हैं। बताया गया है कि जब विभाग की ओर से रिकवरी नोटिस गया तो चार पीड़ित विभाग में पहुंचे और अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़ितों के मुताबिक डूडा की पहली किश्त खाते में आने के बाद उनकी पत्नियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई हैं। इतना ही नहीं पीड़ितों ने लिखित में विभाग को कहा है कि अब किश्त न भेजी जाए।
बताया गया है कि पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने यह नोटिस भेजे थे। इसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। जांच में चारों मामले सही पाए गए हैं। विभाग की ओर से किश्त रोक दी गई है। अब महिलाओं के पतियों के साथ साथ विभाग के अधिकारी भी पैसों की रिकवरी के लिए परेशान हैं। पीड़ितों की पीड़ा सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: