मेरठ में होली का चंदा मांगने पर बवाल, दो समुदायों के बीच पथराव में छह घायल, फोर्स तैनात

Meerut, UP News

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में रविवार देर शाम होली (Holi 2023) का चंदा मांगने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। बताया गया है कि इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

टिप्पणी के बाद आमने-सामने आए दो समुदाय

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ जिले के हरिनगर इलाके का है। बताया गया है कि यहां दो युवक होली मनाने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे। तभी उनका दूसरे समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया। बताया गया है कि कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

विज्ञापन

इलाके में तैनात है पुलिस फोर्स

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने समाचार एजेंसियों को बताया कि कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। एसएसपी ने बताया कि पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटनास्थल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

एसएसपी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेजों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान करके सख्स से सख्स कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ