हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

विज्ञापन

Mathura Accident News: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि यह दर्दनाक घटना मथुरा के थाना सूरीर कोतवाली इलाके में हुई। घायलों को तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 87 पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुरीर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार सियाज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद सियाज कार का एक पहिया खुल गया। इस दौरान पीछे से आर रही बोलेरो सियाज के कार से टकरा गई और वो भी पलट गई।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1588644008494264320

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola