UP Police Issued Challan Sarpanch Ji: उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों की ओर से अपने वाहनों पर अलग अलग तरह से नाम या फोटो लगाकर क्रिएटिविटी की जाती है, जिससे जुड़ी हुई तस्वीरें अक्सर आप सोशल मीडिया पर जरूर देखते होंगे। बीते दिनों वाहनों पर जाती सूचक स्टीकर लगाने से जुड़े बढ़ रहे मामलों को लेकर सीएम योगी ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ऐसे स्टीकर वाले वाहन दिखना कम हुए। इसी बीच ग्रेटर नोएडा ने एक वाहन चालक ने अपने वाहन में ऐसी क्रिएटिविटी दिखाई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
PUNCH को बनाया सरपंच
ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर फर्राटा भर रहे इस वाहन की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वाहन मालिक ने अपनी कार के नाम के साथ एक अलग तरह को क्रिएटिविटी दिखाई, जिसमें टाटा पंच नाम की कार के साथ क्रिएटिविटी दिखाते हुए गाड़ी के नाम के आगे सर और पीछे वाहन चालक ने जी लगा दिया, यानी कि गाड़ी का पूरा नाम सरपंच जी कर दिया। यह कार ग्रेटर नोएडा इलाके में घूम रही थी, इस दौरान किसी ने कार के नाम के साथ ऐसी क्रिएटिविटी देखकर उसका फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने सरपंच जी का काटा चालान
फोटो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई, जिसके बाद वाहन के नाम के साथ छेड़छाड़ करके अपनी अलग पहचान बनाने वाले वाहन का फोटो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लेते हुए गाड़ी का चालान काट दिया। पुलिस के अनुसार पंच नाम की गाड़ी का 500 रुपए का चालान काट दिया गया है। आपको बताते चलें कि यूपी के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जाति और धर्म सूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर करवाई के आदेश दिए गए थे, जिसे लेकर नोएडा में भी इसको लेकर अभियान चला रहा है। इसी के चलते नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने फोटो वायरल होने के बाद इस कार का भी चालान काटा है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
13 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
13 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
16 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines