UP News: पश्चिमी यूपी को मिलने वाला है एक और एक्सप्रेसवे; जेवर एयरपोर्ट से बुलंदशहर होगा कनेक्ट
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के एनसीआर वाले हिस्से में जल्द ही एक और एक्सप्रेसवे शामिल होने वाला है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बुलंदशहर जिले के चोला से जोड़ा जाएगा। 16 किमी के इस एक्सप्रेसवे को यमुना प्राधिकरण खुद बनाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनी का भी चयन हो गया है। 15 दिन में रिपोर्ट आने के बाद प्राधिकरण इस दिशा में काम शुरू कर देगा।
जानकारी के मुताबिक जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर बुलंदशहर तक के बीच में लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग के सेक्टर बसाए जाएंगे, क्योंकि कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जेवर हवाई अड्डे पर मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। बताया गया है कि बुलंदशहर जिले के 55 गावों को यमुना प्राधिकरण में जोड़ा गया है। यानी यमुना प्राधिकरण अब दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग तक पहुंच गया है।
और पढ़िए – UP News: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद पहली बार CM योगी बोले- यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेवर से बुलंदशहर के चोला तक बनने वाले 100 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे के साथ-साथ रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। इस रेल मार्ग को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इसके बाद दोनों रेल मार्गों को जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेवर से बुलंदशहर कर बनने वाले इस एक्सप्रेसवे से सरकार समेत स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। 16 किमी के इस मार्ग से दोनों स्थानों की सीधी कनेक्टिविटी होगी। इसके साथ यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों में बसने वाले औद्योगिक घरानों के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन में सुविधा रहेगी। एक्सप्रेसवे के चोला रेलवे स्टेशन और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ाव के बाद उद्यमियों को भी लाभ होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: