UP News: जालौन में दिल दहला देने वाली घटना; कॉलेज से लौट रही छात्रा को दिन-दहाड़े सिर में गोली मारी, मौत
Edited By Naresh Chaudhary

छात्रा रोशनी (फाइल फोटो)।
Edited By Naresh Chaudhary

छात्रा रोशनी (फाइल फोटो)।
UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार दोपहर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि हमलावरों ने यह वारदात कोतवाली थाने से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर की। आरोपी भीड़भाड़ वाली सड़क पर तमंचा फेंक कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बीए दूसरा साल की 21 वर्षीय छात्रा रोशनी अहिरवार सुबह करीब 11 बजे राम लखन पटेल महाविद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके पास पहुंचे और सिर पर तंमचा सटा कर गोली मार दी। गोली लगने के बाद रोशनी वहीं गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे फरार हो गए।
Jalaun, UP | Roshni, a 20-year-old woman, was shot dead in broad daylight. While returning home two unidentified youth shot at her and she died due to blood loss. According to her family, known people might have committed the act. The Police constituted 4 teams, are raiding all… pic.twitter.com/yfKtADfo8B
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 17, 2023
घटना के बाद छात्रा के माता-पिता ने राज अहिरवार नाम के एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के बाद मौके पर खून से लथपथ पड़ी छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उधर जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बताया कि रोशनी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज के बाद घर लौट रही थी। उन्होंने पहले कहा था कि हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने कहा कि हमें बहुत सारे सबूत मिले हैं और हम जांच कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: