UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने मीट नहीं लाने पर अपने बच्चे के सामने ही पत्नी की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित मबूदनगर मोहल्ले का है। यहां सगीर अपनी पत्नी गुड्डो (30) और तीन बच्चों के साथ रहता था। बताया गया है कि सोमवार सुबह बाजार से मीट न लाने पर सगीर ने अपनी पत्नी गुड्डो से झगड़ा कर लिया। देखते ही देखते मामला बड़ा गया। दोनों ओर से कहासुनी बढ़ गई।
बच्चों की चीखें सुनकर आए पड़ोसी
आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर सगीर ने गुस्से में आकर अपने बच्चों के सामने चाकू से पत्नी गुड्डो का गला काट दिया। खौफनाक नजारा देख बच्चे सहम गए। घर में चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ेंः कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात; बेटी को गोली मार पिता ने की खुदकुशी, दोनों थे सरकारी टीचर
बेटी ने पुलिस को बताई आंखों देखी
घर में मौजूद सगीर की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने पूरी घटना देखी है। मीट को लेकर उसके माता-पिता में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पिता ने मां की गर्दन काट दी। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने सगीर को पकड़ लिया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
आरोपी पिता गिरफ्तार
अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
11 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines