UP News: गाजियाबाद में फ्लैट के अंदर अविवाहित महिला ने की प्रसव की कोशिश; नवजात समेत मां की मौत

Crime News

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर फ्लैट में किराए पर रहने वाली महिला के शव मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि महिला गर्भवती थी। फ्लैट में ही बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी महिला

जानकारी के मुताबिक घटना शालीमार गार्डन के डीएलएफ इलाके के एक अपार्टमेंट की है। पुलिस ने मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला के रूप में हुई है। वह यहां एक निजी कंपनी में काम करती थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह यहां पिछले एक साल से किराए पर रह रही थी।

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पहली मंजिल का रहने वाले महिला के पड़ोसी शहर से बाहर थे। सोमवार को जब वह घर लौटा तो महिला के फ्लैट से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

फ्लैट का अंदर से बंद था ताला

साहिबाबाद के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला ने अपने अपार्टमेंट में अंदर से ताला लगा रखा था। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से अपार्टमेंट में पुलिस घुसी तो अंदर महिला का खून से लथपथ शव देखा। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीन दिन पहले उसे प्रसव पीड़ा हुई थी। उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन पड़ोस में कोई नहीं होने पर उसको मदद नहीं मिल सकी।

फ्लैट में ही महिला ने प्रसव की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि जब महिला को कोई मदद नहीं मिली, तो उसने खुद की बच्चे को बाहर धकेलने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रही और प्रसव पीड़ा से उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि बच्चे की भी मौत हो गई। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अविवाहित थी महिला, अकेली रहती थी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अविवाहित थी और यहां अकेली रहती थी। इलाके में उसका कोई परिचित भी नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले महिला को सोसायटी में देखा था। पुलिस ने महिला के परिवार वालों से संपर्क किया है। महिला का एक भाई पश्चिम बंगाल में रहता है। वह गाजियाबाद के लिए निकल गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ