UP News: बिहार में करीब छह माह पहले मृत घोषित किया गया एक शख्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जीवित मिला है। सोनू कुमार श्रीवास्तव के रूप में पहचाने गए 30 वर्षीय शख्स ने अब सीएम नीतीश कुमार, डीजीपी, एसपी (गोपालगंज) और संबंधित थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इस बात की पुष्टि की है।
शादी के सबूत भी सीएम को भेजे
युवक ने सीएम को लिखे पक्ष में कहा है कि वह गाजियाबाद में अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ रह रहा है। सोनू ने खुलासा किया है कि वह अपने पास वाले गांव की नीलम कुमारी से प्यार करता था। दोनों घर से चले आए और गाजियाबाद में रहने लगे। उसने पत्र में लिखा है कि वह यहां खुशी से रह रहा है। सोनू ने अपनी शादी का सबूत भी भेजा है। उसने कहा कि थाने में दर्ज अपहरण और हत्या का केस गलत है।
अज्ञात शव की घर वालों ने की थी पहचान
जानकारी के मुताबिक सोनू 5 माह 25 दिन पहले यूपी बॉर्डर स्थित बिहार के एक गांव से लापता हो गया था। उसके परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए पटना गया था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। दो दिन बाद देवरिया थाना क्षेत्र के एक इलाके में अज्ञात शव पड़ा मिला, जिसका गला रेता हुआ था।
50 हजार रुपये घर से निकला था
सोनू के परिसार वालों ने उसके शव की पहचान की और अपहरण के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। परिवार वालों के अनुसार, सोनू पटना से कुछ सामान खरीदने के लिए 50,000 रुपये लेकर गया था। बस में सवार हुआ। देवरिया चौक पहुंचने के बाद किसी का फोन आया और वह बस से उतर गया। इसके बाद कुछ मीटर चला और गायब हो गया।
पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पुलिस ने बताया कि हमें सोनू के पिता की ओर से उसकी गुमशुदगी की शिकायत मिली था। आखिरी फोन कॉल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। हमने पूरे इलाके में छानबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिवार वालों ने एक अज्ञात शव की पहचान भी सोनू के रूप में की थी।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
6 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
18 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
20 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
20 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
20 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
21 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines