UP News: नोएडा में नकली नोट छापने का गैंग चला रही थी MBA पास युवती, दो साथियों के साथ गिरफ्तार

UP News, MBA Girl, fake Currency, Noida News, Crime News

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने नकली नोट छापने वाली एमबीए पासआउट युवती और उसके दो साथियों को नोएडा के बहलोलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में उनके पास से नकली नोट और प्रिंटर समेत कई सामना बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस को मिली सूचना, मारा छापा

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर में नकली नोट छापने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोमल यादव, धीरज और शरगुन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Uppolice/status/1652372197627789316

एमबीए पास आउट है आरोपी युवती

डीसीपी ने बताया कि कोमल यादव ने हाल ही में एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। उसने हाल में ही एक वेब सीरिज देखी थी, जहां से नकली नोट छापने का शातिर ख्याल उसके दिमाग में आया। इसके बाद कोमल ने धीरज और शरगुन को अपने साथ जोड़ लिया। फिर सभी ने सोशल मीडिया से नोट छापने के लिए की जानकारी लीं।

विज्ञापन

आरोपियों से ये सब हुआ बरामद

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घर की तलाशी में 75,500 रुपये के नकली नोट मिले हैं। इनमें से 100-100 और 200-200 के 54,100 के नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक प्रिंटर, पांच मोबाइल फोन, विशेष कागज और इंक समेत एक स्कूटी बरामद की है।

इंटरनेट पर खोज रहे थे ये दवाई

नोएडा पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोनों की जब जांच की गई तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंटरनेट पर लोगों को बेहोश करने वाली दवाइयों की खोज कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि वे तीनों कुछ बड़े अपराध की फिराक में थे। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ