हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP News: भदोही में 10 माह पहले लड़की की हुई थी मौत, अब ग्रेटर नोएडा में बॉयफ्रेंड के साथ मिली जिंदा, पुलिस ने उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 10 माह पहले मरी एक लड़की ग्रेटर नोएडा में जिंदा मिली है। चौंकिए नहीं, उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रहने वाली लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी के अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन कहीं न कहीं पुलिस को मामले में संदेह हुआ तो पुरी कहानी खुल गई। पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मई 2022 में दर्ज कराया था अपहरण और हत्या का केस

जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मई 2022 का है। यहां के गोपीगंज इलाके में रहने वाले श्याम किशोर पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी गई कि उसकी बेटी घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर किया।

विज्ञापन

मुकदमे के करीब 10 दिन बाद पुलिस को एक कुएं से एक अज्ञात लड़की का शव मिला। पुलिस ने तहरीर देने वाले पीड़ित माता-पिता को मौके पर बुलाया और शिनाख्त कराई। पुलिस का कहना है कि दोनों ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

गांव के दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

इसके बाद माता-पिता ने गांव के दो युवक विष्णु कहार और प्रदीप कुमार के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। चूंकि शव लावारिश मिला था, इसलिए पुलिस ने डीएनए जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का माथा ठनक गया। रिपोर्ट में डीएनए सैंपल मैच नहीं हुआ।

विज्ञापन

खोजते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची भदोही पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी। खोज में लगी पुलिस किसी तरह ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। यहां लड़की मिल गई। भदोही पुलिस ने बताया कि लड़की यहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह कर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के माता-पिता के खिलाफ झुठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola