हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UP News: प्रयागराज के नेहरू काॅम्प्लेक्स में भीषण आग, चपेट में आई 200 दुकानें, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद

विज्ञापन

UP News: प्रयागराज के नेहरू काॅम्पलेक्स में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 200 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

बता दें कि नेहरू काॅम्पलेक्स में कपड़े और प्लास्टिक के सामान की दुकानें है। शुरूआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 12 गाडियां आग बुझाने में जुटी हैं। प्रशाासन ने ऐहतियात बरतते हुए आस-पास की दुकानें भी बंद करा दी हैं। दरअसल, जहां पर आग लगी है वह शहर का सबसे घना इलाका है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह घंटाघर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया, पुराने चौक स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में सुबह के समय दुकानें बंद होने से किसी जनहानि की आशंका नहीं है। हालांकि दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola