UP News: सहारनपुर की पुलिस चौकी में कुर्सी पर बैठकर पी शराब; फोटो वायरल, प्रभारी सस्पेंड
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस चौकी के अंदर प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर एक शख्स के शराब पीने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोटो के सामने आते ही जिले के एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच की आदेश दिए हैं। शराब पीने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो के अनुसार एक शख्स थाने में चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर अपने हाथों से पैग बनाता दिख रहा है। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना के संबंध में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

थाने में शराब पीने के आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि यह घटना मार्च में होली के दौरान की है। इसी समय का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी विपिन टाडा ने तत्काल थाना प्रभारी सचिन त्यागी को निलंबित कर दिया। जबकि पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: