गाजियाबाद में साइबर ठगों ने महिला से 8 लाख रुपये ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर ठगों ने एक महिला को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 8 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टेलिग्राम पर टास्क पूरा करने पर मुनाफा देने की बात कही और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

Cyber ​​crimes

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर ठगों ने एक महिला को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 8 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टेलिग्राम पर टास्क पूरा करने पर मुनाफा देने की बात कही और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विश्वास में लेने के लिए पहले दिया मुनाफा

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली मीनू गोयल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उसने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने दिए गए लिंक पर संपर्क कर लिया। महिला के अनुसार संपर्क करने वाले लोगों ने उन्हे बताया कि उन्हे केवल टास्क पूरा करना है और उसके बदले में अच्छा-खासा मुनाफा होगा। इसके बाद महिला ने शुरू में 1000 रुपये का निवेष कर दिया। जिस पर आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए उसे 1300 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद महिला आरोपियों की बातों में आ गई।

कई खातों में जमा कराई रकम

इसके बाद आरोपियों ने महिला को अपनी बातों में लेकर विभिन्न खातों में रुपये जमा कराए। इस दौरान महिला ने कई बार में 8 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में जमा कर दिए। इस दौरान महिला ने अपने एक जानकार से खाते से भी रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद महिला ने जब अपने रुपये वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपी उससे ओर रुपये की मांग करने लगे। इस पर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ